सदस्य

Hindi Wikimedians User Group से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

सदस्य हिंदी विकिमीडिया सदस्य समूह का प्राथमिक सदस्य स्तर है। सदस्य में से ही तीन सदस्य निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा संपर्क-सूत्र चुने जाते हैं। यह प्रकल्प हिंदी विकिमीडिया समूह का आधिकारिक प्रकल्प है। इसके सदस्य ही हिंदी विकिमीडिया के आधिकारिक सदस्य हैं जो संपर्क-सूत्र निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

सदस्य कौन हो सकता है?

कोई व्यक्ति एक से अधिक हिंदी विकिपीडिया प्रकल्पों में १० से अधिक संपादन करने तथा कम से कम एक हिन्दी प्रकल्प का सक्रिय स्थापित सदस्य होने पर इस प्रकल्प की सदस्यता के योग्य माने जाते हैं। किंतु इसकी सदस्यता का अनुरोध उन्हीं सदस्यों को करना चाहिए जिनकी विकिपीडिया संबंधी ऑफ-लाइन कार्यक्रमों में दिलचस्पी हो। ऑफलाइन कार्यक्रम में अपनी वास्तविक पहचान गुप्त रखना संभव नहीं है। इसलिए अपनी पहचान की गोपनीयता चाहने वाले सदस्य के लिए प्रकल्प की सदस्यता ग्रहन करना उपयुक्त नहीं है। वर्तमान सक्रिय हिन्दी प्रकल्प विकिपीडिया, विकिकोश, विकिसूक्ति, विकियात्रा, विकिविश्वविद्यालय और विकिपुस्तक हैं। इसके अतिरिक्त अन्य परियोजनाओं जैसे विकिडाटा विकि स्रोत आदि के संपादन भी सदस्यता के लिए मान्य होंगें।

अयोग्यता

निम्नलिकित स्थिति में कोई व्यक्ति सदस्यता के अयोग्य माना जाएगा।

  • सदस्य किसी भी विकिपीडिया प्रकल्प पर कठपुतली जाँच में दोषी पाया गया हो।
  • सदस्य किसी भी हिंदी विकिपीडिया प्रकल्प पर १ वर्ष या उससे अधिक समय के लिए प्रतिबंधित रहा हो।

सदस्य कैसे बनें?

फिलहाल इस प्रकल्प में केवल आमंत्रण द्वारा सदस्य बना जा सकता है। केवल प्रशासक अधिकार रखने वाला सदस्य ही किसी खाते को सदस्यता प्रदान कर सकता है। इसलिए सदस्यता के लिए इच्छुक व्यक्ति प्रशासक के वार्ता पृष्ठ पर या विकिपीडिया मेल द्वारा अपने विकिपीडिया सदस्य नाम तथा ई-मेल की जानकारी देकर आमंत्रण के लिए लिख सकते हैं।

सदस्यों के अधिकार और दायित्व क्या हैं?

  • सदस्यों से सक्रिय रूप से यूजरग्रुप के संचालन में भाग लेने की अपेक्षा की जाती है।
  • सदस्यों को हर वर्ष होने वाले संपर्क-सूत्र के चुनाव में भाग लेने का अधिकार है।

सदस्यता किन परिस्थितियों में समाप्त हो सकती है?

  • असक्रिय रहने पर।
    • 6 महीनों तक हिंदी विकि प्रकल्पों पर १०० से भी कम संपादन करने वाले सदस्य असक्रीय माने जाएंगें।
    • 6 महीनों तक इस प्रकल्प पर १० से भी कम संपादन करने वाले सदस्य असक्रीय माने जाएंगें।
  • दोषी सिद्ध होने पर।
    • सदस्य किसी हिंदी विकिपीडिया प्रकल्प पर १ वर्ष या उससे अधिक के लिए प्रतिबंधित कर दिए जाएं।
    • सदस्य किसी भी विकिपीडिया प्रकल्प पर कठपुतली जाँच में दोषी पाए जाएं।

इन्हें भी देखें