हिंदी विकिसम्मेलन 2020

Hindi Wikimedians User Group से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सम्मेलन आयोजित करने के लिये पहली बैठक, 1 दिसम्बर 2019

हिंदी विकिसम्मेलन, हिन्दी विकिमीडिया समुदाय का वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन है जिसका आयोजन हिन्दी विकिमीडिया सदस्यदल द्वारा किया जायेगा। वर्ष 2020 में यह सम्मेलन पुनः दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

विवरण

विकिसम्मेलन, हिंदी विकिपीडिया और इसकी सहपरियोजनाओं के संगठित व सुनियोजित विकास, विस्तार व सञ्चालन पर केन्द्रित एक ऐसा मंच है, जहाँ हिन्दी विकिप्रकल्पों पर सक्रीय सारे विकिस्वयंसेवक एक साथ जुटकर एक दुसरे से परिचित हो सकें तथा वर्त्तमान व भविष्य की योजना व मसलों पर सब के साथ अपने विचार व्यक्त कर, संगठित रूप से हिन्दी भाषी विकिप्रकल्पों के विकास व विस्तार पर नीति निर्धारित कर सकें। विकिसम्मेलन, अत्यंत ही बड़े भूक्षेत्र पर विस्तृत, तथा क्षेत्रीय, जातीय, लैंगिक, धार्मिक व वैचारिक विविधताओं से भरे हिंदी विकिसमुदाय को संगठित करने, विचारों के आदान-प्रदान करने, नए कौशल सीखने तथा वैश्विक विकिमीडिया आन्दोलन के साथ जुड़ने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच है।

सम्मेलन स्थान

  • नई दिल्ली

कार्यशालाएँ

सम्मेलन के उद्देश्य

इस विकिसम्मेलन के मुख्य उद्देश्य निम्न हैं:

  • संगठित और सुनियोजित तरीके से हिंदी विकिपीडिया पर लेख निर्माण व विस्तार पर एक १२ मासीय योजना गठित करना, जिसके अनुसार 12 महीनों तक (अगले विकिसम्मेलन तक) संगठित रूप से हिंदी विकिपीडिया को चलाया जा सके।
  • हिंदी विकिपीडिया और विकिस्रोत को मिलाकर एक साँझा प्रयास शुरू करना, जिसका उद्देश्य, कोलकाता के स्थानीय विकिसमुदाय की मदद से कोलकाता और उसके निकटवर्ती इलाकों के कई निजी पुस्तकालयों से एकाधिकार (कॉपीराइट) मुक्त सामग्री को हिंदी विकिस्रोत पर अपलोड करना है।
  • समुदाय में कौशल-भेद घटाने हेतु मीडियाविकि इण्टरफ़ेस और विकिस्रोत पर कार्यशाला आयोजित करना।
  • विश्व हिंदी सम्मेलन में हिंदी विकिपीडिया की प्रथम भागीदारी का विश्लेषण करना और तदानुसार आगे की संभावित साँझेदारियों पर चर्चा करना।

आयोजक दल

यह हिंदी विकिमीडिया सदस्य समूह द्वारा आयोजित होगा। इसलिए इसका प्राथमिक दायित्व संपर्क सूत्र सदस्यों का होगा।

  • विकिमीडिया फाउंडेशन संपर्ककरता
संजीव कुमार
  • प्रबन्धन दल
नीलम
अनिरुद्ध
हिंदुस्थान वासी
  • कार्यक्रम योजना समिति
अजीत कुमार तिवारी
संजीव कुमार
  • अनुदान समिति
अनिरुद्ध!
अजीत कुमार तिवारी
  • संसूचन दल
हिंदुस्थान वासी
  • स्वयंसेवक समन्वयक
सौरभ तिवारी
नीलम

मुख्य पृष्ठ

चित्र