टीटीटी 2019/हिंदुस्थान वासी

Hindi Wikimedians User Group से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
हिंदुस्थान वासी का अन्य प्रतिभागियों के साथ बनाया गया चार्ट

2019 के टीटीटी में हिंदुस्थान वासी ने भाग लिया। उसकी रिपॉर्ट यहाँ सम्मिलित की गई।

पहला दिन

  • पहले दिन हमें एडिट-ए-थॉन के बारें में समझाया गया कि कैसे वो नये सदस्यों को जोड़ने और बनाये रखने में काम आते हैं। साथ ही हमें विकि लव्स कार्यक्रमों के बारे में बताया गया जो कि कई विषयों पर आयोजित किये जाते हैं। हिंदुस्थान वासी ने फिर अन्य प्रतिभागियों के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट तैयार किया (चित्रित)।

दूसरा दिन

  • दूसरे दिन पहले कई टूल्स का परिचय दिया गया और प्रयोग सिखाया गया। जिसमें विकिमीडिया स्टैट्स भी शामिल था। इनसे ट्रेनर को अपनी ट्रेनिंग देने में मदद मिलती है। उसके बाद अलग-अलग टेबल से जानकारी दी गई जिसमें ग्लैम, विशेष पन्नों, आदि के बारे में समझाया गया।
  • उसके बाद विशाखा संग्राहलय ले जाया गया। वहाँ हम प्रतिभागियों ने कलाकृतियों की तस्वीरें लीं। वहाँ पर पुराने समय में प्रयोग युद्धपोतों व हवाई जहाज के लघु रूप थे। संग्रहालय की यात्रा के बाद प्रतिभागियों ने कैलाश गिरि समुद्र तट का दौरा किया।

तीसरा दिन

  • तीसरे दिन सबसे पहले मेलिंग सूची के बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद सीआईएस-ए2के और विकिमीडिया फाउंडेशन के ग्रांट संरचना के बारे में बताया गया। इसके बाद मुक्त स्रोत सामग्री के लिये कैसे आंदोलन किया गया और अब क्या प्रयास किये जा रहे हैं, ये समझाया गया। इसके बाद इस बारे में जानकारी दी गई कि कॉमन्स पर कैसे चित्र अपलोड किये जा सकते और क्या लाइसेंस सम्बन्धी सावधानियाँ बरतनी चाहिये।
  • गुंटूर में स्थापित वीवीआईटी विकिकनेक्ट क्लब के सदस्यों ने इसके बारे में जानकारी दी कि कैसे ये क्लब स्थापित किया गया और अब ये कैसे कार्य कर रहा है। इसके बाद यह बतलाया गया कि लिंग, वर्ग, आयु, जाति और समुदाय में अंतर को पाट कर और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के साथ मिलकर ट्रेनर कैसे कार्य कर सकता है। फिर विकिमीडिया फांडेशन द्वारा अभियानों और प्रतियोगिताओं के बारे में चलाए जा रहे सर्वेक्षणों के बारे में प्रतिभागियों को बताया गया। कार्यक्रम टीटीटी 2019 के बारे में प्रतिभागियों द्वारा प्रदान की गई प्रतिक्रिया के साथ संपन्न हुआ।

हिंदुस्थान वासी द्वारा किये गए कार्य

हिंदुस्थान वासी द्वारा संग्रहालय में कई चित्र लिये गए जिन्हें जल्द ही कॉमन्स पर अपलोड किया जायेगा। साथ ही कई लोगों को हिन्दी विकिपीडिया से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।