प्रथम वेबिनार

Hindi Wikimedians User Group से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
हिन्दी विकिमीडिया वेबिनार

16 अगस्त 2020 में एक वेबिनार का आयोजन हुआ था। कोरोना महामारी के चलते कोई भी विकिमीडिया कार्यक्रम फरवरी 2020 के उपरान्त नहीं हुआ जिसके चलते यह प्रथम वेबिनार का विचार आया। संक्षेप में किस बारे में चर्चा हुई उसका यहां विवरण दिया गया है।

प्रतिभागी

प्रतिभागियों का स्क्रीनशॉट

विवरण

मुखपृष्ठ (प्रथम विषय)

  1. कई लेख निर्वाचित करने के लिये रखें गए हैं लेकिन उनपर कोई टिप्पणी नहीं आई है या समीक्षा शुरू नहीं हुई है।
  2. Innocentbunny जी द्वारा नये मुखपृष्ठ स्वरूप (जो वह निर्मित कर रहे हैं) के बारे में विस्तार से बताया और सुझाव लिये। कुछ सुझाव:
  1. निर्वाचित लेख कई वर्ष से एक ही बना हुआ है। उसको हम नीचे कर सकते हैं जिससे कोई दूसरे अनुभाग की सामग्री दिखें जो अधिक अद्यतित होती हो।
  2. या फिर पुराने हुए निर्वाचित लेखों को दोबारा घुमाया जा सकता है।
  1. QueerEcofeminist जी का सुझाव आया कि मुखपृष्ठ के साँचों के नवीनकरण के लिये हम Templateeditor अधिकार को वितरित करना शुरू कर सकते हैं।
  2. मुखपृष्ठ पे समाचार को अलग-अलग विषयों से आना चाहिये (वेबिनार के समय सभी समाचार मृत्यु से सम्बंधित थे)। इसके लिये नामांकनकर्ता और लगाने वाले प्रबन्धक को प्रयास करने चाहिये।

WikiProject Council (द्वितीय विषय)

  1. ऐसी परियोजना हिन्दी विकिपीडिया पे भी चालू की जानी चाहिये। ऐसा करके हम विभिन्न परियोजनाओं को चलाने की कोशिश कर सकते हैं।
  2. इस परियोजना के द्वारा विभिन्न प्रवेशद्वारों को ठीक किया जा सकता जो मुखपृष्ठ पे फिर प्रदर्शित किए जा सकते हैं।

जीवित व्यक्तियों की जीवनी (तृतीय विषय)

  1. एक नीति जीवित व्यक्तियों के लेखों पे निर्मित की जाए। उसका ड्राफ्ट तैयार है जिसको बढ़ा के प्रस्तावित किया जा सकता है।
  2. जाति व्यक्तियों के लेखों में तभी जोड़ी जाए जब उसका सत्यापन स्वयं व्यक्ति करता हो या वह लिखना बहुत ही महत्वपूर्ण हो।

स्पैम लिंक एवं जाति लेख (चतुर्थ विषय)

  1. स्पैम लिंक जोड़ना बहुत ही अधिक हो रहा है जिसको रोकने के कई उपाय में से एक है - दुरुपयोग फ़िल्टर।
  2. दो अंग्रेज़ी विकि से कॉपी करके एडिट फ़िल्टर / एब्यूज़ फ़िल्टर / दुरुपयोग फ़िल्टर बना दिए गए हैं। इनपर QueerEcofeminist जी ध्यान रखें हुए हैं।
  3. जाति / गोत्र लेखों को उल्लेखनीयता अनुरूप सूची / पुनर्निर्देशित पन्ने में तब्दील किया जाना चाहिये। इनमें दिये स्रोतों पे भी विश्वसनीय स्रोत नीति का कड़ाई से पालन करना चाहिये।
  4. चूँकि गूगल सर्च में लेख का ऊपरी भाग ही दिखता है जिसको सम्पादित करने की होड़ लगी होती है, सुझाव रहा कि जाति लेखों में वर्ण स्थिति ऊपर ना रखकर नीचे रखी जायें।
  5. सर्वसम्मति बनी कि एक नया सुरक्षा स्तर बनाया जाए। स्वतः परीक्षित स्तर का सुरक्षा स्तर ऐसे लेखों के लिये बहुत कारगर रहेगा।

विकिपीडिया पेजेज़ वांटिंग फोटोज़

  1. Innocentbunny जी द्वारा इसके बारे में जानकारी दी गई जिसे वह Navinsingh133 जी के साथ हिन्दी विकिपीडिया पे आयोजित कर रहे हैं।

समापन

  1. तय हुआ कि अगली बार कोई छोटी कार्यशाला आयोजित की जाए जिसमें संपादन समस्या सुलझाई जाए या प्रशिक्षण दिया जाए।