विकिमीडिया:के बारे में

Hindi Wikimedians User Group से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

हिन्दी विकिमीडियाई सदस्य समूह विकिपीडिया के हिंदी भाषा के विभिन्न प्रकल्पों को संचालित करने तथा सुव्यवस्थित रखने वाले सदस्यों का समूह है जिसे विकिमीडिया की मान्यता प्रदाता समीति द्वारा २७ जून २०१७ को मान्यता मिली थी। इसका उद्देश्य विकिपीडिया की सक्रिय परियोजनाओं तथा इसके विभिन्न संगठनों जैसे फाउंडेशन, चैप्टर आदि से संपर्क, समन्वय तथा सहयोग करना है। यह सदस्य समूह विकिमीडिया आन्दोलन में शामिल सदस्यों को विभिन्न ऑनलाइन तथा ऑफ लाइन गतिविधियों तथा आयोजनों के माध्यम से प्रशिक्षण, सहायता, संगठन आदि उपलब्ध कराता है। यह विकिपीडिया से संबंधित संगठनों तथा अन्य बाहरी संस्थाओं, संगठनों, कंपनियों आदि से संपर्क और समन्वय द्वारा विकिपीडिया आंदोलन को गति प्रदान करता है। यह समूह एक मुक्त लाइसेंस या सार्वजनिक डोमेन के तहत शैक्षिक सामग्री एकत्रित करने और विकसित करने के उद्देश्य से लोगों को जोड़ने तथा सशक्त बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रयास करता है। किंतु यह समूह विकिमीडिया की किसी भी परियोजनाओं जैसे विकिपीडिया,विकिस्रोत, विकिकोश, विकिविश्वविद्यालय, विकिसूक्ति, विकिसमाचार, कॉमन्स आदि पर डाली गई अथवा उपलब्ध सामग्री (जैसे लेख अथवा इससे जुड़े तथ्य, चित्र तथा अन्य) के लिए ज़िम्मेदार नहीं है।

संपर्क-सूत्र

हिंदी विकिमीडिया सदस्य समूह में (२०१९-२०२०) की अवधि के लिए निर्वाचित तीन संपर्क-सूत्र हैं:-

  1. अनिरुद्ध!
  2. संजीव
  3. पियुष