हिंदी विकि सम्मेलन 2019

Hindi Wikimedians User Group से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ


Hashtag: #WikiSammelan2019[[ File:Wikimedia Community Logo Hindi.svg|40px|right|link=https://meta.wikimedia.org/wiki/Hindi_Wikimedians_User_Group]]
[[ File:Wikisammelan 2019 kolkata multilingual logo.jpg|center|350px]]

विकिसम्मेलन, हिन्दी विकिमीडिया सदस्यदल द्वारा आयोजित, हिन्दी विकिमीडिया समुदाय का वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन है। वर्ष २०१९ में यह सम्मेलन कोलकाता में आयोजित किया गया।

विकिसम्मेलन, हिंदी विकिपीडिया और इसकी सहपरियोजनाओं के संगठित व सुनियोजित विकास, विस्तार व सञ्चालन पर केन्द्रित एक ऐसा मंच है, जहाँ हिन्दी विकिप्रकल्पों पर सक्रीय सारे विकिस्वयंसेवक एक साथ जुटकर एक दुसरे से परिचित हो सकें तथा वर्त्तमान व भविष्य की योजना व मसलों पर सब के साथ अपने विचार व्यक्त कर, संगठित रूप से हिन्दी भाषी विकिप्रकल्पों के विकास व विस्तार पर नीति निर्धारित कर सकें।
विकिसम्मेलन, अत्यंत ही बड़े भूक्षेत्र पर विस्तृत, तथा क्षेत्रीय, जातीय, लैंगिक, धार्मिक व वैचारिक विविधताओं से भरे हिंदी विकिसमुदाय को संगठित करने, विचारों के आदान-प्रदान करने, नए कौशल सीखने तथा वैश्विक विकिमीडिया आन्दोलन के साथ जुड़ने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच है।

मुख्य पृष्ठ

कार्यक्रम

पंजीकरण

प्रस्तुतियाँ
(submissions)

मित्रवत स्थान
(friendly space)

सामान्य प्रश्न
(FAQ)

चर्चा

प्रतिवेदना
(participation
reports)

ग्रंथागार
(archives)

साँचा:Infobox recurring event

विकिसम्मेलन कोलकाता २०१९, वर्ष २०१९ में सम्पन्न हिन्दी विकिपीडिया का चौथा सम्मेलन था, जिसे कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में १ से ३ फरवरी २०१९ के बीच आयोजित किया गया। इसमें २३ विकिपीडियन, ३ ऑनलाइन पत्र-पस्तुतकर्ता तथा १५ नवागंतुक छात्रों ने भाग लिया।

विकिसम्मेलनों का इतिहास

सम्मेलन स्थान

सम्मेलन के उद्देश्य

जनवरी में प्रस्तावित, आगामी विकिसम्मेलन के मुख्य उद्देश्य निम्न हैं:

  • हिंदी विकिपीडिया पर लंबे समय से चले आ रहे दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक आम सहमति बनाना:
  1. अंकों की लिपि
  2. पञ्चमाक्षर, नुक़्ता, अन्य विशेषाक्षर तथा वर्तनी व शब्दावली का मुद्दा
  • संगठित और सुनियोजित तरीके से हिंदी विकिपीडिया पर लेख निर्माण व विस्तार पर एक १२ मासीय योजना गठित करना, जिसके अनुसार 12 महीनों तक (अगले विकिसम्मेलन तक) संगठित रूप से हिंदी विकिपीडिया को चलाया जा सके।
  • हिंदी विकिपीडिया और विकिस्रोत को मिलाकर एक साँझा प्रयास शुरू करना, जिसका उद्देश्य, कोलकाता के स्थानीय विकिसमुदाय की मदद से कोलकाता और उसके निकटवर्ती इलाकों के कई निजी पुस्तकालयों से एकाधिकार (कॉपीराइट) मुक्त सामग्री को हिंदी विकिस्रोत पर अपलोड करना है।
  • समुदाय में कौशल-भेद घटाने हेतु मीडियाविकि इण्टरफ़ेस और विकिस्रोत पर कार्यशाला आयोजित करना।
  • विश्व हिंदी सम्मेलन में हिंदी विकिपीडिया की प्रथम भागीदारी का विश्लेषण करना और तदानुसार आगे की संभावित साँझेदारियों पर चर्चा करना।

आयोजक दल

साँचा:Div col

  • विकिमीडिया फाउंडेशन संपर्ककरता
अभिषेक सूर्यवंशी
  • प्रबन्धन दल
अजीत कुमार तिवारी
इनोसेंटबनी
सुषमा शर्मा
  • कार्यक्रम योजना समिति
इनोसेंटबनी
आशीष भटनागर
अजीत कुमार तिवारी
  • अनुदान समिति
अनिरुद्ध!
अजीत कुमार तिवारी
  • संसूचन दल
गॉड्रिक की कोठरी
राजू जांगिड़
इनोसेंटबनी
  • स्वयंसेवक समन्वयक
सतदीप गिल
जे. अंसारी
  • अन्य आयोजक सदस्य
अनामदास
अभिनव श्रीवास्तव

साँचा:Div col end

चित्र दीर्घा


साँचा:Commons category-inline


साँचा:गतिविधियाँ