गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव

Hindi Wikimedians User Group से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव 1 मई से 31 मई 2020 तक आयोजित लेख लेखन प्रतियोगिता है जो हिंदी विकिसम्मेलन 2020 के कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में तीन परियोजनाओं, विकिपीडिया, विकिस्रोत एवं विकिपुस्तक के मुखपृष्ठ के लिए सामग्री निर्मित करना है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य मुखपृष्ठ के लिए सामग्री निर्मित करना है।

नियम

  1. कोई भी सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता/सकती है।
  2. मुखपृष्ठ सामग्री और निर्वाचित सामग्री को मूल्यांकन में वरीयता दी जाएगी।

पुरस्कार

  1. इस प्रतियोगिता के पुरस्कार के रूप में बैग, टीशर्ट या अन्य स्वैग सामग्री या अमेजन गिफ़्ट कार्ड दिया जा सकता है। यह बहुत कुछ मई के अंत तक भारत में जारी बंद की स्थिति पर निर्भर करेगा।
  2. विकिपीडिया, विकिस्रोत एवं विकिपुस्तक तीनों परियोजनाओं पर अलग अलग तीन पुरस्कार- पहला दूसरा एवं तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा।
  3. इसके अलावा बेहतर प्रयास करने वाले 7 विकिपीडिया, 6 विकिस्रोत एवं 5 विकिपुस्तक प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
  4. प्रथम पुरस्कार लगभग 2 हजार, दूसरा डेढ़ हजार, तीसरा एक हजार तथा बेहतर प्रयास पुरस्कार लगभग पांच सौ भारतीय रूपए के मूल्य के हो सकते हैं।
  5. सभी लेख स्वीकृत होने एवं अंक पाने वाले प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाम-पत्र एवं बार्न स्टार दिया जाएगा। प्रमाण-पत्र स्थिति के अनुसार डिजिटल या हार्ड कॉपी के रूप में भेजे जाएंगे।

विभिन्न परियोजनाओं में पृष्ठ

परियोजना प्रतियोगिता पृष्ठ
विकिपीडिया गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव
विकिपुस्तक गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव
विकिस्रोत गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव

आयोजक दल तथा निर्णायक मंडल

हिन्दी विकिमीडियन्स सदस्य समूह
तीनों प्रकल्पों के निर्णायकों की तालिका:
परियोजना निर्णायक 1 निर्णायक 2
विकिपीडिया SM7 संजीव कुमार
विकिस्रोत नीलम सौरभ तिवारी
विकिपुस्तक अनिरुद्ध कुमार अजीत कुमार तिवारी

अक्सर पूछे जानेवाले प्रश्न

1. क्या मैं इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता/सकती हूं?

जी हाँ। विकिपीडिया या बंधु प्रकल्पों में पंजीकृत कोई भी सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता/सकती है। केवल निर्णायक मंडल के सदस्य अपने प्रकल्प की प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकते हैं। हाँ बिना शामिल हुए उनके किसी तरह के संपादन करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वे उस प्रकल्प में शामिल हो सकते हैं जिसमें वे निर्णायक नहीं हैं।

2. क्या मैं एक से अधिक परियोजनाओं में भाग ले सकता/सकती हूं?

जी हाँ। विकिपीडिया, विकिस्रोत तथा विकिपुस्तक तीन हिंदी परियोजनाओं पर यह प्रतियोगिता समानांतर रूप से संचालित है। आप इनमें से एक, दो या तीनों में शामिल हो सकते हैं/सकती हैं।

3. किस तरह के लेख या सामग्री का निर्माण करना अच्छा होगा?

यह प्रतियोगिता गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। मुखपृष्ठ की सामग्री सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली होनी चाहिए। विभिन्न तरह की निर्वाचित सामग्री जैसे - विकिपीडिया पर लेख, चित्र, सूची, सूचना तथा विकिस्रोत और विकिपुस्तक पर पुस्तक का निर्माण या विकास मूल्यांकन की दृष्टि से अधिक उपयुक्त होगा। सामग्री निर्माण के लिए सुझाव सूची जरूर देखें।

4. मेरे द्वारा बनायी सामग्री का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा?

प्रतियोगिता के दौरान निर्मित सामग्री के मूल्यांकन के लिए कुछ मापदंड तथा उनके अनुरूप अंक निर्धारित किए गए हैं। किसी बनाए या बढ़ाए गए लेख के लिए हर 300 शब्द तथा 3,000 बाइट पर 1 अंक निर्धारित है। इसके अतिरिक्त लेख में चित्र तथा ज्ञान संदूक के लिए भी एक-एक अतिरिक्त अंक निर्धारित है। लेख निर्वाचित होने पर 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। लेख निर्वाचित न होने की स्थिति में भी चयन समिति उसे उसकी गुणवत्ता तथा निर्वाचित होने की संभावना के अनुरूप 1 से 10 के बीच अंक देगी। विकिस्रोत पर पुस्तक निर्वाचित होने पर 10 अंक तथा प्रत्येक 5 शोधित या वैधकृत पृष्ठ पर 1 अंक दिया जाएगा। निर्वाचित न होने पर भी मूल्यांकन समिति गुणवत्ता के अनुरूप 1 से 10 अतिरिक्त अंक प्रत्येक पुस्तक के लिए दे सकती है। कोई भी पुस्तक 50 या अधिक पृष्ठ का होना आवश्यक है। विकिपुस्तक पर 5 या अधिक अध्याय वाले पुस्तकों के निर्माण के लिए निर्वाचित होने के स्तर तक पहुंचने पर 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। पुस्तक के प्रत्येक अध्याय में हर 300 शब्द एवं 1000 बाइट के लिए 1 अंक दिया जाएगा। अध्याय में प्रासंगिक चित्र लगाने पर हर अध्याय के लिए 1 अतिरिक्त अंक दिया जाएगा।

5. प्रतियोगिता में कितने पुरस्कार दिए जाएंगे?

प्रतियोगिता में शामिल तीनों परियोजनाओं विकिपीडिया, विकिस्रोत, विकिपुस्तक में से प्रत्येक पर तीन सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रतिभागियों को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा। हर परियोजना के लिए इन तीन-तीन पुरस्कारों के अतिरिक्त बेहतर प्रयास के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। ये विकिपीडिया के लिए 7, विकिस्रोत के लिए 6 तथा विकिपुस्तक के लिए 5 निर्धारित किए गए हैं। इस तरह इस प्रतियोगिता के लिए 3x3=9 तथा 7+6+5=18 कुल 27 पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

6. क्या अलग अलग परियोजनाओं में एक से अधिक पुरस्कार जीता जा सकता है?

प्रतियोगिता में शामिल तीनों परियोजनाओं विकिपीडिया, विकिस्रोत, विकिपुस्तक में एक या तीनों में भाग लिया जा सकता है किंतु पुरस्कार के लिए हमने एक व्यक्ति एक पुरस्कार की नीति अपनायी है, क्योंकि ये तीन प्रतियोगिताएं नहीं बल्कि एक ही प्रतियोगिता के तीन आयाम हैं। एक से अधिक प्रकल्पों पर पुरस्कार जीतने की स्थिति में आप सर्वोच्च पुरस्कार के लिए चुने जाएंगे। उदाहरण के लिए यदि आप विकिपीडिया में प्रथम तथा विकिस्रोत पर दूसरे पुरस्कार के लिए नामांकित होते हैं तो आपको विकिपीडिया के लिए प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। विकिस्रोत का पुरस्कार अगले सर्वाधिक अंक पाने वाले सदस्य को मिल जाएगा।

7. पुरस्कार में क्या दिया जाएगा?

पुरस्कार के रूप में बैग, टीशर्ट या अन्य स्वैग सामग्री या अमेजन गिफ़्ट कार्ड दिया जा सकता है। यह बहुत कुछ मई के अंत तक भारत में जारी बंद की स्थिति पर निर्भर करेगा। प्रथम पुरस्कार लगभग 2 हजार, दूसरा डेढ़ हजार, तीसरा एक हजार तथा बेहतर प्रयास पुरस्कार लगभग पांच सौ भारतीय रुपए मूल्य के हो सकते हैं।